विदेश की खबरें | इजराइल लड़ाकू विमान जल्द ईरान के आसमान में होंगे : नेतन्याहू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को ईरान के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनका देश ईरानी शासन के हर ठिकाने और लक्ष्य पर हमला करेगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरुशलम, 14 जून इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को ईरान के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनका देश ईरानी शासन के हर ठिकाने और लक्ष्य पर हमला करेगा।

नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में नागरिकों से कहा, ‘‘निकट भविष्य में, आप तेहरान के आसमान पर इजराइली वायु सेना के विमान देखेंगे। हम अयातुल्ला शासन के हर स्थल और हर लक्ष्य पर हमला करेंगे।’’

उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान ने अब तक जो कुछ अनुभव किया है, वह आने वाले दिनों में उसे जो सामना करना होगा, उसके आगे कुछ भी नहीं है।

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देश के सैन्य अभियान का दोहरा लक्ष्य है, पहला ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को विफल करना तथा दूसरा बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को रोकना।

उन्होंने इजराइली ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ को उचित ठहराते हुए कहा, ‘‘हम अंतिम दौर में थे। ईरान की परमाणु टीम में इजराइल के विनाश के लिए परमाणु बम बनाने की होड़ लगी हुई थी।’’

इजराइल ने शुक्रवार को तड़के ईरान की राजधानी पर हमला किया, जिसमें देश के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया गया और उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला किया गया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमले किए और शनिवार को संघर्ष और तनाव और बढ़ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज