विदेश की खबरें | इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध में गाजा शरणार्थी शिविर में घरों को ध्वस्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सेना द्वारा मंगलवार को किए गए हवाई हमलों ने गाजा शहर के समीप एक शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सामने आई फुटेज में बचावकर्मी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे से बाहर निकालते हुए दिखे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

खान यूनिस, एक नवंबर इजराइली सेना द्वारा मंगलवार को किए गए हवाई हमलों ने गाजा शहर के समीप एक शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सामने आई फुटेज में बचावकर्मी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे से बाहर निकालते हुए दिखे।

इजराइल ने कहा कि हमले में घरों में स्थापित हमास के कमांड सेंटर और नीचे फैले सुरंगों के नेटवर्क को नष्ट कर दिया गया।

जबालिया शिविर पर हुए हमले में मृतकों की तत्काल जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि उत्तरी गाजा में हमास के अभियानों की देखरेख करने वाले कमांडर सहित बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए।

हमले में घायल लोगों को करीब के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ अतेफ एल-कहलोत ने कहा कि सैंकड़ों की संख्या में लोग मारे गए या घायल हुए हैं लेकिन आंकड़ों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती ।

इस हमले ने दोनों पक्षों यानी इजराइली सेना और हमास में हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी को रेखांकित किया है। आतंकवादियों के खिलाफ सेना गाजा पट्टी के उत्तर में घने आवासीय इलाकों की ओर आगे बढ़ रही है। इजराइल ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के बाद हमास को मिटाने का संकल्प लिया है।

इजराइल ने कहा कि उत्तरी गाजा में चल रहे युद्ध में उसके दो सैनिक मारे गए। यह पहली सैन्य मौत है जो पिछले सप्ताह के अंत में छोटे भूमध्यसागरीय क्षेत्र में जमीनी हमले में तेजी आने के बाद हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज