विदेश की खबरें | इजराइल ने हिजबुल्ला के नेता को निशाना बनाकर चरमपंथी समूह पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए।

लेबनान की राजधानी में इस हमले के कारण संघर्ष के पूर्ण युद्ध में बदलने की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी समेत दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यह हमला हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि इजराइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नसरल्लाह हमला स्थल पर मौजूद था या नहीं। इस संबंध में हिजबुल्ला ने भी टिप्पणी नहीं की।

मृतकों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है क्योंकि हताहतों की तलाश के लिए छह इमारतों के मलबे में तलाश अभियान अब भी जारी है। प्रारंभिक विस्फोट के बाद इजराइल ने दक्षिणी उपनगरों के अन्य क्षेत्रों पर कई हमले किए।

इन हमलों के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की अपनी यात्रा अचानक जल्द समाप्त करके स्वदेश लौट आए। इससे पहले उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में संकल्प लिया था कि हिजबुल्ला के खिलाफ इजराइल का अभियान जारी रहेगा। उनकी टिप्पणियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित युद्ध विराम की उम्मीदों को और कम कर दिया।

विस्फोटों की खबर तब आई जब नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सैन्य सहायक ने उनके कान में फुसफुसाकर कुछ कहा जिसके बाद नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन तुरंत समाप्त कर दिया।

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सेना ने आवासीय इमारतों के नीचे स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया।

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, बेरूत में दहिया उपनगर के घनी आबादी वाले और मुख्यतः शिया बहुल जिले हरेत हरीक में रात में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में छह इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

खबर में कहा गया है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित इमारतें भी हिल गईं।

लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में इस सप्ताह नाटकीय रूप से तेजी आई है। उसने कहा है कि वह अपने क्षेत्र में 11 महीने से अधिक समय से जारी हिजबुल्ला की गोलाबारी को रोकने के लिए कटिबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह लेबनान में हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 720 से अधिक हो गई है जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी