खेल की खबरें | चोट के कारण ईशांत, जडेजा, रहाणे दूसरे टेस्ट से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर होने की कगार पर खड़े भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे , तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और हरफनमौला रविंद्र जडेजा को चोटों के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है ।

मुंबई, तीन दिसंबर खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर होने की कगार पर खड़े भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे , तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और हरफनमौला रविंद्र जडेजा को चोटों के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है ।

खराब मौसम के कारण मैच देर से शुरू होने की उम्मीद है ।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ रहाणे को हैमस्ट्रिंग खिंचाव है जो कानपुर में पहले टेस्ट के आखिरी दिन फील्डिंग के दौरान आया था । वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके हैं तो दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे ।’’

ईशांत के बायें हाथ की ऊंगली में चोट है ।

बयान में कहा गया ,‘‘ कानपुर टेस्ट के आखिरी दिन ईशांत के बायें हाथ की ऊंगली की हड्डी खिसक गई जिससे वह भी दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेगा ।’’

सबसे बड़ा झटका हालांकि जडेजा का बाहर होना है जिन्हें बाजू में चोट लगी है ।

बयान में कहा गया ,‘‘ हरफनमौला रविंद्र जडेजा के दाहिने हाथ में चोट लगी थी । स्कैन के बाद पता चला कि उसके हाथ में सूजन है । उसे आराम की सलाह दी गई है और वह भी दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेगा ।’’

इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी कोहनी की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\