खेल की खबरें | इशांत, रोहित को अगर टेस्ट खेलने हैं तो अगले तीन-चार दिन में ऑस्ट्रेलिया निकलना होगा: शास्त्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वरिष्ठ खिलाड़ियों रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा की आगामी टेस्ट श्रृंखला में भाग लेने पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा।

सिडनी, 22 नवंबर भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वरिष्ठ खिलाड़ियों रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा की आगामी टेस्ट श्रृंखला में भाग लेने पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा।

रोहित (बाएं हैमस्ट्रिंग) और इशांत (साइड स्ट्रेन) दोनों मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन पर है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि अभी उनके ऑस्ट्रेलिया जाने की तारीख के बारे में नहीं बताया है।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ज्यॉफ लॉसन ने कहा- बिना विराट कोहली के भारत, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया जैसा.

ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास को देखते हुए अगर वे सोमवार को भारत से रवाना नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ छह से आठ दिसंबर के बीच खेले जाने वाले अभ्यास मैच में भाग नहीं ले पायेंगे।

शास्त्री ने एबीसी स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘यह पहले ही तय हो गया था कि चोट के कारण रोहित सीमित ओवरों की श्रृंखला का हिस्सा नहीं होंगे। वे यह देखना चाह रहे थे कि उन्हें कितने विश्राम की जरूरत है क्योंकि आप ज्यादा लंबे समय तक विश्राम भी नहीं कर सकते है।’’

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: हरभजन सिंह ने बताया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह स्टार खिलाड़ी पूरा कर सकता है विराट कोहली की कमी.

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर टेस्ट श्रृंखला में खेलना है तो आपको अगले तीन या चार दिनों में विमान में होना होगा। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो यह मुश्किल होगा।’’

शास्त्री ने कहा कि एनसीए की मेडिकल टीम फिलहाल आकलन कर रही है कि रोहित का खेल से ब्रेक पर कब तक रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर उसे लंबे समय तक विश्राम करना पड़ा तो चीजें मुश्किल हो सकती हैं क्योंकि आपको पृथकवास को भी ध्यान में रखना है।’’

रोहित ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा था कि वह एनसीए में ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ ट्रेनिंग कर रहे है।

शास्त्री ने कहा , ‘‘ईशांत का मामला भी रोहित की तरह ही है। आप वास्तव में नहीं जानते कि वे दोनों कब ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के लिए तैयार होंगे। जैसा मैंने कहा, अगर किसी को टेस्ट श्रृंखला में खेलना है, तो उसे अगले चार या पांच दिनों में उड़ान भरनी होगी। नहीं तो, यह बहुत मुश्किल होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी