खेल की खबरें | ईशान-साई प्रतीक की जोड़ी दूसरे दौर में लेकिन अन्य भारतीय हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ईशान भटनागर और साई प्रतीक की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी लेकिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

मुएलहेम एन डेर रुहर (जर्मनी), नौ मार्च ईशान भटनागर और साई प्रतीक की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी लेकिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

ईशान और साई प्रतीक ने पहले दौर में इंग्लैंड के कैलम हेमिंग और स्टीवन स्टालवुड को केवल 30 मिनट में 21-15, 21-16 से हराया।

उनका अगला मुकाबला हमवतन कृष्ण प्रसाद गरगा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की जोड़ी से होगा।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की अन्य भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को एक संघर्षपूर्ण मैच में ओंग यू सिन और टीओ ई यी की छठी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से 13-21, 22-20, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी भी पहले दौर में नामी मत्सुयामा और चिहारू शिदा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी से 13-21, 13-21 से हार गयी।

इस बीच पुरुष एकल में शुभंकर डे को चीन के झाओ जून पेंग ने 21-15, 21-8 से पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड