खेल की खबरें | ईशान ‘हिट या मिस’ खिलाड़ी नहीं, उसका समय आयेगा: पूर्व कोच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ  विफलता के बाद ईशान किशन को  ‘हिट या मिस (बड़ा शॉट मारने या आउट हो जाने वाला)’ खिलाड़ी बताया गया , लेकिन इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के पूर्व कोच का मानना है कि वह अगले कुछ वर्षों में भारत की सीमित ओवरों की टीम में एक महत्वपूर्ण सदस्य बन सकते हैं।

रांची, 18 नवंबर टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ  विफलता के बाद ईशान किशन को  ‘हिट या मिस (बड़ा शॉट मारने या आउट हो जाने वाला)’ खिलाड़ी बताया गया , लेकिन इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के पूर्व कोच का मानना है कि वह अगले कुछ वर्षों में भारत की सीमित ओवरों की टीम में एक महत्वपूर्ण सदस्य बन सकते हैं।

हाल ही में टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करने के बाद भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के स्थान पर ईशान से पारी का आगाज कराया। बायें हाथ का यह युवा बल्लेबाज हालांकि बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में जल्दी आउट हो गया।

भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की आलोचना करते हुए पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने ईशान को ‘हिट-या-मिस खिलाड़ी’ करार दिया था। ईशान के बचपन के कोच उत्तम मजूमदार के अनुसार इस 23 वर्षीय के लिए अभी कुछ भी खत्म नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह (ईशान) एक उपयोगी खिलाड़ी है, जो छोटे प्रारूप के लिए सबसे उपयुक्त है। वह पारी का आगाज कर सकता है, एक फिनिशर की भूमिका निभा सकता है। वह बहुत फुर्तीला और शानदार क्षेत्ररक्षक है।’’

बिहार के पूर्व अंडर-22 क्रिकेटर मजूमदार ने ईशान की प्रतिभा को तब पहचाना था जब वह महज सात साल के थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी खिलाड़ी को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।  यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि वह बड़े मैच में आउट हो गया। लेकिन अगर टीम की यह रणनीति सफल हो जाती तो वह रातों-रात स्टार बन जाता।’’

उन्होंने विश्व कप से पहले ईशान के फॉर्म की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ जिस तरह से उसने पिछली तीन पारियों में बल्लेबाजी की थी, उसे देखते हुए और मौके (विश्व कप में) मिलने चाहिए थे।’’

ईशान ने विश्व कप से पहले आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में नाबाद 50 और 84 रन की पारी खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद 70 रन बनाये थे।

मजूमदार ने कहा, ‘‘ वह बहुत नैसर्गिक खिलाड़ी हैं और बड़े शॉट खेलने से नहीं डरता है। उस दिन उसे विशेष रूप से पावरप्ले में बड़ा शॉट खेलने के लिए भेजा गया था लेकिन दुर्भाग्य से वह उनका दिन नहीं था।  उसे हालांकि और भी कई मौके मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद ईशान को ज्यादा मौके मिलना चाहिये।

मजूमदार ने कहा, ‘‘ द्रविड़ सर उन्हें अच्छे से जानते हैं क्योंकि ईशान 2016 अंडर -19 विश्व कप के लिए टीम के कप्तान बने थे।  वह भारत ‘ए’ का भी नेतृत्व कर चुके है।  लगातार दो विश्व कप से उसके लिए काफी उम्मीदें हैं। अभी तो उसने शुरुआत की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा