देश की खबरें | क्या विपक्ष को बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की ज्यादा चिंता है: गिरिराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाने वालों को मौलिक संवैधानिक ज्ञान का अभाव है और वे भारतीय मतदाताओं की तुलना में विदेशी नागरिकों के बारे में अधिक चिंतित हैं।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाने वालों को मौलिक संवैधानिक ज्ञान का अभाव है और वे भारतीय मतदाताओं की तुलना में विदेशी नागरिकों के बारे में अधिक चिंतित हैं।

सिंह ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में सवाल उठाया कि निर्वाचन आयोग अपना कर्तव्य निभा रहा है, लेकिन इससे किसी को असहज क्यों होना चाहिए?

उनका कहना था, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसे सवाल उठाने वालों को संविधान की कुछ समझ होनी चाहिए। चुनाव आयोग बस वही कर रहा है जो संविधान में अनिवार्य है।’’

विपक्ष का दावा है कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया से करोड़ों पात्र लोग मताधिकार से वंचित हो जाएंगे जो प्रासंगिक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘उसने (चुनाव आयोग ने) केवल दो बातें पूछी हैं: व्यक्ति भारतीय नागरिक है या नहीं, और दस्तावेज असली हैं या नकली। इससे किसी के लिए असहज स्थिति क्यों हो रही है?’’

मंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘क्या वे (विपक्षी नेता) विदेशियों को लेकर चिंतित हैं? चाहे रोहिंग्या हों या बांग्लादेशी, क्या उनकी चिंता यही लोग है? ऐसे लोगों को देशभक्त नहीं कहा जा सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड