देश की खबरें | महान सम्राट अशोक पर इरविन एलन सीली की चरित्र रचना शीघ्र ही आएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सबसे बड़े एवं घातक लड़ाइयों में एक के सूत्रधार रहने से लेकर अहिंसा के सबसे बड़े पैरोकारों में एक बने महान सम्राट अशोक पर लेखक इरविन एलन सीली की चरित्र रचना आने वाली है।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी सबसे बड़े एवं घातक लड़ाइयों में एक के सूत्रधार रहने से लेकर अहिंसा के सबसे बड़े पैरोकारों में एक बने महान सम्राट अशोक पर लेखक इरविन एलन सीली की चरित्र रचना आने वाली है।

जुलाई में पेंग्विन रेण्डम हाऊस की विकिंग इम्प्रिंट के तहत ‘‘अशोका : ए सूत्रा’ नामक पुस्तक जारी की जाएगी। इस पुस्तक में सीली का लक्ष्य पाठकों को अपने गद्य के माध्यम से उस काल एवं स्थान तक की सफर कराना है।

सील ने कहा , ‘‘ अशोका के साथ ही मैं पेंग्विन में अपने साथियों के पास लौटकर प्रसन्न हूं। ’’

इससे पहले पेंग्विन ने उनके पहले उपन्यास ‘‘ द ट्रोटर-नामा’ का 30 वां सालगिरह संस्करण निकाला था।

महान अशोक सम्राट ने भारतीय उपमहाद्वीप के बहुत बड़े क्षेत्र पर शासन किया और उन्होंने ईसापूर्व तीसरी शताब्दी में भारत के बाहर बौद्धधर्म के प्रसार में अहम भूमिका निभायी थी।

पेंग्विन रेण्डम हाऊस की कार्यकारी संपादक मानसी सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘ छद्म गंभीरता से सीधे हास्य की ओर प्रविष्टि के साथ ही उनकी असीमित विविधता यहां पूरी तरह नजर आती है। यह राष्ट्रीयता और हिंसा तथा धर्म एवं व्यक्तिगत दुविधा के बारे में समृद्ध दृष्टांत है। ’’

सीली पद्म श्री और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता हैं। उनका ‘ट्रोटर-नामा’ एक एंग्लो-इंडियन परिवार की सात पीढ़ियों की कहानी बताता है। यह उपन्याय 1988 में प्रकाशित हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\