जरुरी जानकारी | आईआरएस अधिकारी संजय कुमार सीबीडीटी के सदस्य नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

कुमार आयकर कैडर से 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार को जारी आदेश के अनुसार, उन्हें सदस्य (लेखापरीक्षा और न्यायिक) नियुक्त किया गया है।

चेयरपर्सन की अगुवाई में सीबीडीटी में अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं। ये सदस्य विशेष सचिव के रैंक के होते हैं। कुमार की नियुक्ति के साथ बोर्ड में सभी पद भर गए हैं।

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक अलग आदेश में कहा गया है कि सीबीडीटी में दो सदस्य पदों को ‘सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन के बाद संशोधित’ किया गया है।

सीबीडीटी में सदस्य (आयकर और राजस्व) के पूर्ववर्ती पद को अब सदस्य (आयकर) के नाम से जबकि सदस्य (करदाता सेवा) के पद को सदस्य (करदाता सेवा और राजस्व) के नाम से जाना जाएगा।

सीबीडीटी में सदस्यों के अन्य पद ‘सिस्टम और फेसलेस’ योजनाएं, प्रशासन और विधान हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पद नाम में बदलाव प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें