इरफान खान: दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसक कर रहे हैं अभिनेता को याद

उनका निधन बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। वह दो साल से कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे।

जोहानिसबर्ग, 30 अप्रैल भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक इरफान खान के निधन पर दक्षिण अफ्रीका के उनके प्रशंसकों ने दुख व्यक्त किया है। बहुमुखी प्रतिभा की वजह से दुनिया भर में खान के प्रशंसक उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

उनका निधन बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। वह दो साल से कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मूल के फिल्म निर्माता अनंत सिंह ने अभिनेता के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इरफान बहुत ही खास इंसान थे और उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। ‘सलाम बॉम्बे’ में उनके छोटे से किरदार ने मेरा ध्यान आकर्षित किया था। और इसके बाद ‘मकबूल’ जिसका वितरण मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया। हम तुरंत दोस्त बन गए थे। दुनिया भर के कई फिल्म महोत्सवों में हम मिलते थे और उसका आनंद उठाते थे।’’

उन्होंने कहा कि अभिनेता के जाने से अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योग में विशेष अभिनय क्षमता के लिए शून्य पैदा हो गया है। अभिनेता बहुत याद किए जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसक भी उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में है।

ईस्ट वेव एफएम की पूर्व स्टेशन मैनेजर लूसी सिगाबन ने कहा कि इरफान ने दुनिया को दिखाया कि बेहद क्षमतावान अभिनेता बनने के लिए एडोनिस जैसी काया जरूरी नहीं होता। उन्होंने कई तरह के किरदार अदा किए और सबसे ज्यादा यादगार उन क्षणों की है जब उन्होंने पर्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा और उनकी आंखें बोलती रही।

वहीं बॉलीवुड शो के प्रचारक फरजाना मायेत ने कहा कि वह उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें