देश की खबरें | चालक दल के सदस्यों में शामिल इरफान के सपने विमान हादसे के साथ बिखर गए: परिजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद में एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के चालक दल के सदस्यों में शामिल इरफान समीर शेख दो साल पहले ही इस क्षेत्र से जुड़े थे और उनके बड़े सपने थे, जो अब बिखर चुके हैं।

पुणे, 13 जून अहमदाबाद में एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के चालक दल के सदस्यों में शामिल इरफान समीर शेख दो साल पहले ही इस क्षेत्र से जुड़े थे और उनके बड़े सपने थे, जो अब बिखर चुके हैं।

उनके परिवार के एक सदस्य के अनुसार शेख 22 वर्ष के थे। उनका परिवार पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में रहता है।

बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य 242 लोग सवार थे।

इस भीषण दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई।

इरफान के चाचा फिरोज शेख ने कहा कि उनका भतीजा हमेशा अपने माता-पिता को अपनी उड़ान सूची के बारे में बताया करता था।

उन्होंने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को जब विमान दुर्घटना की खबर आई तो उसकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा क्योंकि उन्हें पता था कि वह उसी विमान में सवार था।’’

शेख ने कहा कि घटना के बाद इरफान की मां, पिता और बड़े भाई तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने बताया, ‘‘अधिकारियों ने डीएनए जांच के लिए इरफान के भाई के रक्त के नमूने लिये हैं, और परिवार अब उसका शव वापस लाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।’’

इरफान के चाचा ने बताया कि वह दो साल पहले एक संस्थान से पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद चालक दल सदस्य के तौर पर विमानन उद्योग में शामिल हुआ था।

उन्होंने बताया कि इरफान ने शुरुआत में विस्तारा कंपनी के साथ काम किया और एअर इंडिया-विस्तारा विलय के बाद उसने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में जाना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इरफान के बड़े सपने थे और वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित था। लेकिन अब, वे सपने बिखर गए हैं।’’

इरफान के चाचा के अनुसार, उसके (इरफान) पिता सलीम शेख की एक दुकान है और मां गृहिणी हैं तथा बड़ा भाई एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\