खेल की खबरें | आयरलैंड ने इंग्लैंड को दिया झटका, डकवर्थ लुईस पद्धति से पांच रन से जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान एंडी बालबर्नी के अर्धशतक और जोश लिटिल की शानदार गेंदबाजी के अलावा बारिश की कृपा से आयरलैंड ने टी20 विश्वकप के सुपर 12 के मैच में बुधवार को यहां इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर पांच रन से पराजित कर एक और बड़ा उलटफेर किया।

मेलबर्न, 26 अक्टूबर कप्तान एंडी बालबर्नी के अर्धशतक और जोश लिटिल की शानदार गेंदबाजी के अलावा बारिश की कृपा से आयरलैंड ने टी20 विश्वकप के सुपर 12 के मैच में बुधवार को यहां इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर पांच रन से पराजित कर एक और बड़ा उलटफेर किया।

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को बाहर का रास्ता दिखा कर सुपर 12 में जगह बनाने वाली आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने पर 19.2 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने जब 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाए थे तो बारिश आ गई जिसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया। डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार इंग्लैंड तब पांच रन पीछे था।

आयरलैंड की तरफ से बालबर्नी ने 47 गेंदों में 62 रन की पारी खेली जो उनका टी20 विश्व कप में पहला और कुल आठवां अर्धशतक है। उन्होंने लोरकान टकर (27 गेंदों पर 34 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की।

आयरलैंड की यह विश्व कप में इंग्लैंड पर दूसरी जीत है। इससे पहले उसने 11 साल पहले वनडे विश्व कप में इंग्लैंड को हराया था। कुल मिलाकर आयरलैंड की इंग्लैंड पर यह तीसरी जीत है। उसने दो बार वनडे में अपने इस प्रतिद्वंदी को हराया है।

आयरलैंड की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया का रास्ता खुल गया है क्योंकि ग्रुप में छह में से पांच टीमों के अब दो-दो अंक हैं।

इंग्लैंड को खराब शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा। लिटिल (तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट) ने अपने पहले दो ओवरों में ही कप्तान जोश बटलर (शून्य) और एलेक्स हेल्स (सात) को पवेलियन भेज दिया था जिसने आखिर में अंतर पैदा किया।

बेन स्टोक्स (छह) पावर प्ले में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। उन्हें फियोन हैंड ने बोल्ड किया। डाविड मलान ने 37 गेंदों पर 35 रन बनाए लेकिन बैरी मैकार्थी ने उन्हें आउट करके इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। जब मोईन अली (12 गेंदों पर 24) इंग्लैंड की उम्मीद जगा रहे थे तभी बारिश आ गई।

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सुपर 12 के अपने पहले मैच में हार झेलने वाले आयरलैंड ने आक्रामक शुरुआत की तथा बालबर्नी ने 40 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उसने पावरप्ले में एक विकेट पर 59 रन बनाए।

बालबर्नी को टकर का अच्छा साथ मिला तथा उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज वुड और क्रिस वोक्स पर कुछ अच्छे पुल शॉट खेले।

आयरलैंड ने 100 रन केवल 68 गेंदों पर पूरे कर लिए थे लेकिन टकर रन आउट हो गए जिसके बाद उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए।

लेग स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन (3-0-17-3) ने बालबर्नी को आउट किया और अगली गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल को भी पवेलियन भेजा तथा वुड (4-0-34-3) और सैम कुरेन (3-0-31-2) के साथ मिलकर आयरलैंड की पारी को 19.2 ओवर में समेट दिया। आयरलैंड का स्कोर 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 92 रन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड