विदेश की खबरें | आयरलैंड गैस स्टेशन विस्फोट : अब तक नौ लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, आठ अक्टूबर (एपी) उत्तर-पश्चिमी आयरलैंड के एक गांव में गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आपातकालीन कर्मियों ने देर रात तक पीड़ितों की तलाश में अभियान चलाया।

आयरलैंड की पुलिस ने शनिवार को बताया कि काउंटी डोनेगल के क्रिस्लो शहर के एपलग्रीन सर्विस स्टेशन में हुए विस्फोट के बाद अब किसी के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। कम से कम आठ लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और कई लोग लापता हैं।

पुलिस बल, एन गार्डा सियोचाना के मुताबिक, ‘‘अन्य लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।’’

विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आयरलैंड और पड़ोसी उत्तरी आयरलैंड के आपातकालीन कर्मी पुलिस के साथ तलाश अभियान में जुटे हैं।

विस्फोट के कारण गैस स्टेशन की इमारत ध्वस्त हो गई है। इसमें गांव की एक मुख्य दुकान और डाकघर मौजूद था। विस्फोट के कारण आसपास की अन्य इमारतों को भी क्षति पहुंची है। विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए पड़ताल जारी है।

आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा कि यह डोनेगल और पूरे देश के लिए सबसे बुरे दिनों में से एक था।

एपी रवि कांत रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)