जरुरी जानकारी | आईआरबी इंफ्रा का टोल राजस्व फरवरी में 18 प्रतिशत बढ़कर 529 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का टोल राजस्व फरवरी में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 528.7 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, सात मार्च आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का टोल राजस्व फरवरी में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 528.7 करोड़ रुपये हो गया।
आईआरबी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि टोल संग्रह कारोबार से इसका राजस्व पिछले साल इसी महीने में 462.2 करोड़ रुपये था।
इसके 17 टोल में से, महाराष्ट्र में आईआरबी एमपी एक्सप्रेसवे ने फरवरी में कुल राजस्व संग्रह में 140.9 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इसके बाद आईआरबी अहमदाबाद-वडोदरा सुपर एक्सप्रेस टोलवे (63.9 करोड़ रुपये) का स्थान रहा।
कंपनी ने सीजी टोलवे (चित्तौड़गढ़ से गुलाबपुरा, एनएच 79) से 31.5 करोड़ रुपये टोल राजस्व एकत्र किया।
फरवरी 2024 में प्रतिदिन 16 करोड़ रुपये की तुलना में समीक्षाधीन महीने में प्रतिदिन टोल राजस्व बढ़कर 19 करोड़ रुपये हो गया है।
आईआरबी, राजमार्ग खंड में भारत की पहली एकीकृत बुनियादी ढांचा कंपनी है।
यह देश की सबसे बड़ी एकीकृत निजी टोल सड़क और राजमार्ग बुनियादी ढांचा ‘डेवलपर’ है, जिसकी 12 राज्यों में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्ति है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)