खेल की खबरें | भारत के सामने एएफसी महिला क्वालीफायर में इराक की चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम के सामने बुधवार को यहां 2026 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप बी मैच में अपेक्षाकृत आसान प्रतिद्वंद्वी इराक की चुनौती होगी।

चियांग माइ (थाईलैंड), एक जुलाई भारतीय महिला फुटबॉल टीम के सामने बुधवार को यहां 2026 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप बी मैच में अपेक्षाकृत आसान प्रतिद्वंद्वी इराक की चुनौती होगी।

अपने शुरुआती दोनों मैचों को एकतरफा अंदाज में जीतने वाली भारतीय टीम इस मैच में भी खिलाड़ियों के साथ प्रयोग करना जारी रखना चाहेगी। तिमोर-लेस्ते के खिलाफ मैच के दौरान नाक की हड्डी में फ्रैक्चर के कारण सौम्या गुगुलोथ इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं।

भारत मंगोलिया (13-0) और तिमोर-लेस्ते (4-0) के खिलाफ जीत के बाद छह अंकों और प्लस 17 के गोल अंतर के साथ तालिका में शीर्ष पर है। थाईलैंड भी छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर है उनका गोल अंतर प्लस 11 है।

इराक पहले ही तीन मैच खेल चुका है और उसके चार अंक हैं। उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत की जरूरत होगी।

ग्रुप में शीर्ष स्थान के लिए भारत और थाईलैंड के बीच होड़ रहने की संभावना है और दोनों टीम ग्रुप चरण के आखिरी मैच में पांच जुलाई को एक-दूसरे का सामना करेंगी।

भारतीय कोच क्रिस्पिन छेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि टीम का पूरा ध्यान इराक के खिलाफ होने वाले मैच से तीन अंक हासिल करने पर है।

छेत्री ने कहा, ‘‘थाईलैंड के खिलाफ हमारा आखिरी मैच है, लेकिन अभी हमारा पूरा ध्यान इराक पर है। हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि थाईलैंड या हमने कितने गोल किए हैं या कितने गोल करेंगे। हमारी प्राथमिकता इराक के मैच में सकारात्मक सोच के साथ उतरने और जीत के लिए खेलने की है।’’

विश्व रैंकिंग में 173वें स्थान पर काबिज इराक ने तिमोर लेस्ते के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद मंगोलिया को 5-2 से हराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहली जीत दर्ज की थी। टीम को हालांकि मेजबान थाईलैंड से 0-7 से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में भारत से 103 स्थान नीचे काबिज इराक के बारे में पूछे जाने पर छेत्री ने कहा, ‘‘मैं इराक की टीम को उतना कमजोर नहीं मानता हूं, जितना लोग सोचते होंगे। वे एक अच्छी टीम है और लगातार मैच खेलते आ रही है। हमें हालांकि विश्राम करने का अधिक समय मिला है।’’

भारत ने शुरुआती दो मैचों में 23 सदस्यीय खिलाड़ियों के दल से 22 का इस्तेमाल किया है और छेत्री ने कहा कि टीम में खिलाड़ियों का रोटेशन (अदला बदली) जारी रह सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कमोबेश सभी खिलाड़ियों को मौका मिल चुका है।  हम इराक मैच को हल्के में नहीं ले सकते। कुछ रोटेशन हो सकता है लेकिन प्रमुख खिलाड़ियों को अभी भी खेलने का समय मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी