विदेश की खबरें | इराक: गुफा में मीथेन गैस के संपर्क में आने से पांच और सैनिकों की मौत, मृतकों की संख्या 12 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय के अनुसार, सैनिक एक पहाड़ी गुफा में अवशेष तलाश रहे थे, तभी उनमें से 19 सैनिक मीथेन गैस के संपर्क में आ गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मंत्रालय के अनुसार, सैनिक एक पहाड़ी गुफा में अवशेष तलाश रहे थे, तभी उनमें से 19 सैनिक मीथेन गैस के संपर्क में आ गए।

रंगहीन, गंध हीन और ज्वलनशील इस गैस के कारण दम घुट जाने से मौत हो सकती है।

मंत्रालय ने बताया कि इस गैस के कारण सोमवार को सात और सैनिकों ने दम तोड़ दिया जबकि पांच सैनिक पहले मारे जा चुके थे।

मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ‘‘हम इस दुखद घटना में अपनी जान गंवाने वाले हमारे वीर शहीदों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।’’ साथ ही इसने प्रभावित अन्य सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा भी व्यक्त की।

इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री यासर गुलेर और सशस्त्र बलों के कमांडर यहां निरीक्षण और मूल्यांकन करने तथा अंतिम संस्कार समारोहों में हिस्सा लेने के लिए क्षेत्र की यात्रा कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह घटना ‘क्लॉ-लॉक ऑपरेशन क्षेत्र’ में हुई - जो अप्रैल 2022 में उत्तरी इराक में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान से संबंधित है।

गैस से प्रभावित सात अन्य सैनिकों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\