विदेश की खबरें | ईरान के राष्ट्रपति रईसी और पाक सेना प्रमुख मुनीर ने सीमा सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे के कथित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए जाने के कुछ महीने बाद ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और पाकिस्तान की सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सीमा सुरक्षा पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल ईरान और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे के कथित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए जाने के कुछ महीने बाद ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और पाकिस्तान की सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सीमा सुरक्षा पर चर्चा की।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि जनरल मुनीर ने ईरान के राष्ट्रपति रईसी से मुलाकात की और आतंकवादियों के खिलाफ ‘‘बेहतर समन्वय’’ की आवश्यकता पर जोर दिया। रईसी आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद पाकिस्तान की यात्रा करने वाले किसी भी देश के पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं।

जनरल मुनीर ने पाकिस्तान-ईरान सीमा को ‘‘शांति और दोस्ती की सीमा’’ बताया और आतंकवादियों को दोनों पड़ोसी देशों के बीच भाईचारे के पुराने संबंधों को खतरे में डालने से रोकने के लिए सीमा पर बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

बयान में कहा गया है कि दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच बातचीत आपसी हित के मामलों, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सीमा सुरक्षा पर केंद्रित रही।

आईएसपीआर के बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्ष क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक समृद्धि के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर सहमत हुए।’’

ईरानी राष्ट्रपति मंगलवार सुबह लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज ने उनका स्वागत किया।

विदेश कार्यालय ने पहले कहा था कि रईसी लाहौर एवं कराची का दौरा करेंगे और प्रांतीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात कर राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार व सांस्कृतिक स्तर पर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट