देश की खबरें | आईपीएल मीडिया अधिकार : बीसीसीआई को अब तक 46000 करोड़ की बंपर कमाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईपीएल के टीवी और डिजिटल अधिकारों के जरिये बीसीसीआई को 44075 करोड़ रूपये की कमाई होना तय है जिससे खेल जगत में यह सबसे अमीर लीग में से एक हो जायेगी।

नयी दिल्ली, 13 जून आईपीएल के टीवी और डिजिटल अधिकारों के जरिये बीसीसीआई को 44075 करोड़ रूपये की कमाई होना तय है जिससे खेल जगत में यह सबसे अमीर लीग में से एक हो जायेगी।

अब तक मिली सूचना के अनुसार 2023 से 2027 के बीच 410 आईपीएल मैचों के लिये पैकेज ए (भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी अधिकार) 23575 करोड़ रूपये में बिके हैं यानी प्रति मैच 57 . 5 करोड़ रूपये ।

भारतीय उपमहाद्वीप के लिये डिजिटल अधिकार 50 करोड़ रूपये प्रति मैच बिके हैं जिसे बोली लगाने वाले एक पक्ष ने पैकेज ए पाने वाले की चुनौती का सामना करके खरीदा । पैकेज बी से 20500 करोड़ रूपये मिले हैं यानी दो पैकेज बेचने के बाद बीसीसीआई की झोली में 44075 करोड़ रूपये आये ।

दूसरे दिन नीलामी रूकने तक पैकेज सी के लिये दो हजार करोड़ रूपये की बोली लग चुकी थी । अब तीसरे दिन इसके आगे से बोली लगेगी ।

बोर्ड को अब तक 46000 करोड़ रूपये की कमाई हो चुकी है जो 2018 में मिले 16347 करोड़ रूपये से ढाई गुना ज्यादा है ।

टीवी के लिये बेसप्राइस 49 करोड़ रूपये और डिजिटल अधिकारों के लिये 33 करोड़ रूपये थी ।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ हम 5.5 अरब डॉलर के करीब पहुंच रहे हैं । डिजिटल अधिकारों के लिये प्रति मैच 50 करोड़ रूपये मिलना बड़ी बात है । आज नीलामी छह बजे खत्म हुई और हम अभी पैकेज सी पर है जिसमें पांच साल के लिये 98 मैचों के ‘नॉन एक्सक्लूजिव’ डिजिटल अधिकार शामिल हैं । इसके बाद पैकेज डी आयेगा जो विदेशी टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिये है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी