IPL 2023: क्रिकेट फैंस को दिल्ली मेट्रो का तोहफा, मैच के दिन लास्ट ट्रेन का समय बढ़ाएगी

दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दिनों में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ा दिया जाएगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला मैदान) दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन से सटा है.

Metro | Photo: PTI

नयी दिल्ली, 4 अप्रैल : दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच के दिनों में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ा दिया जाएगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला मैदान) दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन से सटा है.

दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘डीएमआरसी सभी लाइन (एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर) पर अपनी अंतिम ट्रेन के समय में लगभग 30-45 मिनट का विस्तार करेगी, ताकि दर्शक आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.’’ आईपीएल मैच 4, 11, 20 और 29 अप्रैल और 6, 13 और 20 मई को होंगे. यह भी पढ़ें : TSPSC Paper Leak Cases: टीएसपीएससी पेपर लीक मामले में बसपा नेता ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग

Tweet:

अधिकारियों ने कहा कि सामान्य समय से इतर अतिरिक्त ट्रेन की आवाजाही की योजना इस तरह से बनाई गई है कि वे राजीव चौक, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, कीर्ति नगर, इंद्रलोक और लाजपत नगर के इंटरचेंज स्टेशनों से सभी दिशाओं में संपर्क सेवा प्रदान करें. मैच के दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टोकन वेंडिंग मशीन, प्री-वेंडेड टोकन काउंटर और कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट