IPL 2024: आईपीएल आचार संहिता के उल्लघंन के लिए हर्षित राणा पर मैच फीस का 60 प्रतिशत लगा जुर्माना

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार रन की जीत के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

कोलकाता, 24 मार्च: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार रन की जीत के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. यह भी पढ़ें: IPL 2024: श्रीलंका के मथीशा पथिराना चेन्नई पहुंचे, जल्द CSK टीम में होंगे शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बयान के अनुसार राणा ने शनिवार को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के नियमों का उल्लंघन किया.

इसमें कहा गया, ‘‘उन पर दो उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. ’’

हालांकि आईपीएल के बयान में घटना के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है जिसके कारण उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया। लेकिन यह मयंक अग्रवाल के विकेट के बाद उनके जश्न मनाने के तरीके की वहज से हो सकता है.

छठे ओवर में अग्रवाल को आउट करने के बाद राणा सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज के सामने पहुंचे और उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ दी. आईपीएल के बयान में कहा गया, ‘‘राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत लेवल एक के दो उल्लघंन किये. ’’

इसके अनुसार, ‘‘राणा ने दोनों उल्लघंन और मैच रैफरी द्वारा लगाया गया जुर्माना स्वीकार कर लिया. लेवल एक के उल्लघंन के लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है.’’ राणा ने अंतिम ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को जीत दिलायी थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड