IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, वरूण चक्रवर्ती को नीलामी में नहीं खरीद पाने का अब तक है मलाल

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि आईपीएल नीलामी में पूर्व नेट गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती को नहीं खरीद पाने का मलाल उन्हें आज तक है.

Varun Chakravarthy (Photo Credit: IANS)

चेन्नई, 15 मई: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि आईपीएल नीलामी में पूर्व नेट गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती को नहीं खरीद पाने का मलाल उन्हें आज तक है. चक्रवर्ती कुछ साल तक चेन्नई के नेट गेंदबाज रहे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत चेन्नइ्र के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. यह भी पढ़ें: IPL 2023: हमें 180 रन बनाने चाहिए थे, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा बयान

चेपॉक पर आईपीएल का अपना पहला मैच खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के आफ स्पिनर ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘ वरूण को खोने का मलाल हमें आज तक है. उसने कई साल हमें नेट पर परेशान किया. हम नीलामी में उसे खरीद नहीं सके.’’

चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स ने 2019 में आठ करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा और 2020 में केकेआर ने उसे चार करोड़ में खरीदने के बाद टीम में ही रखा है. रविवार को मिली हार के बारे में फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम हालात को बखूबी भांप नहीं सकी. उन्होंने कहा ,‘‘ हम हालात को पढने में नाकाम रहे. बल्लेबाजों के लिये यह कठिन मैच था. विकेट में शुरूआत मे काफी उछाल थी जो धीरे धीरे खत्म हो गई. हम इन नये हालात में खेलना अभी भी सीख रहे हैं.’’

चेन्नई की टीम दो साल बाद अपने घरेलू मैदान पर लौटी है. इस बीच केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह को किसी भी टीम के लिये आदर्श पैकेज बताया. उन्होंने कहा ,‘‘ रिंकू स्पिन को बखूबी खेलता है. उसका प्रथम श्रेणी सत्र देखें तो रिंकू उन तीन चार खिलाड़ियों में से है जो पिछले दो तीन सत्र में कामयाब रहे हैं. उसे पता है कि इन हालात में कैसे खेलना है. घरेलू क्रिकेट में काफी चुनौतीपूर्ण पिचें मिलती है और मुझे खुशी है कि वह इतना कामयाब रहा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें