IPL 2021 CSK vs DC: हार के बाद एमएस धोनी का बड़ा बयान, कहा- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को 200 का स्कोर करना होगा

दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनकी टीम उनके गुरू रहे धोनी की सुपर किंग्स को 188 रनों पर रोकने में सफल रही और फिर शिखर धवन (85 रन, 54 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) तथा पृथ्वी शॉ (72 रन, 38 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 138 रनों की साझेदारी के दम पर सात विकेट से जीत दर्ज की.

एमएस धोनी (Photo Credits-IANS)

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि आईपीएल (IPL) 2021 में मैचों का शाम 7.30 बजे शुरू होने का मतलब होगा कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को कम से कम 200 रन बनाने होंगे ताकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम दबाव में आ सके. शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में सीएसके अपने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 188 रन बनाए लेकिन शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के बीच शतकीय साझेदारी के बाद दिल्ली ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. IPL 2021 CSK vs DC : हार के बाद एमएस धोनी पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्या है कारण?

दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनकी टीम उनके गुरू रहे धोनी की सुपर किंग्स को 188 रनों पर रोकने में सफल रही और फिर शिखर धवन (85 रन, 54 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) तथा पृथ्वी शॉ (72 रन, 38 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 138 रनों की साझेदारी के दम पर सात विकेट से जीत दर्ज की.

दिल्ली की टीम बीते सीजन में फाइनल तक पहुंची थी जबकि सुपर किंग्स प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सके थे. दिल्ली के खिलाफ धोनी का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनकर रहा। वह दो गेंदें खेलकर खाता खोले बगैर पवेलिटन लौटे. चेन्नई के क्षेत्ररक्षकों ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के कुछ कैच गिराए, जिन्होंने बाद में इनका फायदा लेते हुए डीसी को एक तेज शुरूआत प्रदान की.

मैच के बाद धोनी ने कहा, आपको कितनी ओस का सामना करना पड़ता है, यह मायने रखता है. यही कारण है कि हम जितना संभव हो उतना रन प्राप्त करना चाहते थे. आपको आगे देखना होगा, खासकर जब आपके पास ओस है, तो आपको अतिरिक्त रन बनाने होंगे। मैच के 7.30 बजे शुरू होने का मतलब है कि सभी टीमों को कम से कम 200 का लक्ष्य दिमाग में लेकर चलना होगा."

धोनी ने अपने गेंदबाजों की यह कहते हुए आलोचना की कि उन्होंने डीसी के सलामी बल्लेबाजों को पहले विकेट के लिए 138 रन बनाने की आजादी दी और इस दौरान उन्होंने कई चौके खाए. बकौल धोनी, हम बेहतर गेंदबाजी में कर सकते थे. इस मैच से गेंदबाज सीख गए होंगे कि भविष्य में उन्हें कैसी बॉलिंग करनी है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड