देश की खबरें | आईओसी ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार उप महाप्रबंधक को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने अपने उप महाप्रबंधक (डीजीएम) एलेक्स मैथ्यू को रविवार को निलंबित कर दिया।

कोच्चि, 16 मार्च इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने अपने उप महाप्रबंधक (डीजीएम) एलेक्स मैथ्यू को रविवार को निलंबित कर दिया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मैथ्यू के खिलाफ यह कार्रवाई उन्हें तिरुवनंतपुरम में एक गैस एजेंसी के मालिक से कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद की गई है।

उन्होंने बताया कि आईओसी के एर्णाकुलम कार्यालय के डीजीएम मैथ्यू को शनिवार रात सतर्कता विभाग की विशेष जांच इकाई-1 के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के कुरावणकोणम स्थित आवास से गिरफ्तार किया।

आईओसी ने एक बयान में कहा कि उसने अधिकारी की गिरफ्तारी के संबंध में मीडिया में आई खबरों के बाद उसे निलंबित करने का फैसला लिया।

हालांकि, आईओसी ने बयान में अधिकारी के नाम या पद का जिक्र नहीं किया।

आईओसी की मुख्य महाप्रबंधक एवं राज्य प्रमुख गीतिका वर्मा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इंडियन ऑयल अपने सभी काम में ईमानदारी और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

सतर्कता विभाग के मुताबिक, मैथ्यू ने शिकायतकर्ता की पत्नी की आईओसी लाइसेंस प्राप्त गैस एजेंसी के ग्राहकों को अन्य एजेंसियों में स्थानांतरित होने से रोकने के लिए शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड