जरुरी जानकारी | आईओसी ने कोलकाता में बैटरी बदलने वाला अपना पहला स्टेशन खोला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सोमवार को कोलकाता में बैटरी को बदलने की सुविधा देने वाला अपना पहला स्टेशन खोला।
कोलकाता, चार दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सोमवार को कोलकाता में बैटरी को बदलने की सुविधा देने वाला अपना पहला स्टेशन खोला।
आईओसी ने एक बयान में कहा कि बैटरी बदलने वाले इस स्टेशन की शुरुआत कोलकाता के न्यू टाउन में स्थित पेट्रोल पंप पर की गई। इसकी स्थापना सन मोबिलिटी के सहयोग से की गई है।
इस स्टेशन पर जाकर इलेक्ट्रिक वाहन चालक डिस्चार्ज बैटरी की जगह पूरी तरह चार्ज बैटरी ले सकते हैं।
कंपनी के निदेशक (विपणन) वी सतीश कुमार ने कहा, "बैटरी की अदला-बदली वाली प्रौद्योगिकी टिकाऊ इलेक्ट्रिक परिवहन समाधानों के प्रोत्साहन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर देती है। उम्मीद है कि यह स्टेशन पूर्वी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में एक अहम भूमिका निभाएगा।"
इंडियन ऑयल आने वाले महीनों में सन मोबिलिटी के साथ मिलकर अपने पेट्रोल पंपों पर बैटरी स्टेशन स्थापित करेगी।
सन मोबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनंत बडजात्या ने कहा कि बैटरी को बदलने की सुविधा देने वाले स्टेशनों की स्थापना से इलेक्ट्रिक वाहनों की इस्तेमाल अवधि को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)