जरुरी जानकारी | आईओसी ने पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर का नाम ‘छोटू’ रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने अपने पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर को ‘‘छोटू’’नाम दिया है। कंपनी ने शु्क्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने अपने पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर को ‘‘छोटू’’नाम दिया है। कंपनी ने शु्क्रवार को इसकी जानकारी दी।

आईओसी का यह छोटा सिलेंडर विभिन्न बिक्री केन्द्रों पर आसानी से उपलब्ध है। आईओसी के पेट्रोल पंप से लेकर, इंडाने एलपीजी वितरकों, किराना स्टोरों पर यह उपलब्ध है। इस सिलेंडर को केवल पहचान पत्र दिखाकर लिया जा सकता है। इसके लिये आवास पते का पहचान कार्ड आदि दिखाने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईओसी के चेयरमैन एस एम वैद्य ने बाजार मूल्य पर बेचे जाने वाले पांच किलो के ‘‘छोटू’’ सिलेंडर को एक संक्षिप्त आभासी आयोजन में जारी किया। यह सिलेंडर पूरे देश में उपलब्ध होगा।

पांच किलो का यह छोटा सिलेंडर निम्न आय वर्ग के लोगों और युवाओं के बीच काफी प्रचलित हैं। जो पेशेवर अकेले रहते हैं और जिनके पास परंपरागत 14.2 किलों का सिलेंडर खरीदने के लिये पैसे नहीं होते हैं उनके बीच यह सिलेंडर काफी उपयोग में लाया जाता है।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

आईओसी का कहना है कि यह नया नाम ग्राहकों के बीच पसंद किया जायेगा और अब उनके लिये पांच किलो का सिलेंडर इसका नाम लेकर खरीदने में आसान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू