खेल की खबरें | आईओसी ने आईबीए की मान्यता रद्द की लेकिन पेरिस खेलों में मुक्केबाजी बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईओसी ने विशेष रूप से बुलाई गई बैठक में आईबीए की मान्यता रद्द करने के लिए मतदान किया। यह परिणाम तय था क्योंकि दो सप्ताह पहले आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक की अध्यक्षता वाले कार्यकारी बोर्ड ने इसकी सिफारिश की थी।

आईओसी ने विशेष रूप से बुलाई गई बैठक में आईबीए की मान्यता रद्द करने के लिए मतदान किया। यह परिणाम तय था क्योंकि दो सप्ताह पहले आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक की अध्यक्षता वाले कार्यकारी बोर्ड ने इसकी सिफारिश की थी।

मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 69 जबकि विरोध में एक वोट पड़ा। वोटिंग से 10 सदस्य अनुपस्थित रहे।

बदलाव लाने के लिए बाध्य करने के प्रयास के तहत चार साल पहले आईओसी के आईबीए को निलंबित करने के बावजूद मुक्केबाजी पर कभी ओलंपिक से बाहर होने का खतरा नहीं था।

बाक ने ऑनलाइन बैठक के दौरान आईओसी सदस्यों से कहा, ‘‘हम मुक्केबाजी के खेल को बहुत महत्व देते हैं। आईबीए के संचालन के तरीके के कारण हमें उनके साथ बेहद गंभीर समस्या है।’’

यह विवाद आईबीए के उज्बेकिस्तान और रूस के अध्यक्षों के तहत प्रबंधन पर केंद्रित था जिन्हें आईओसी ने अस्वीकार कर दिया था। इसके अलावा महासंघ के वित्त को रूस की सार्वजनिक ऊर्जा कंपनी गजप्रोम द्वारा समर्थित किया गया था और साथ ही मुकाबलों और जजों की ईमानदारी भी विवाद का कारण थी।

बाक ने कहा, ‘‘मुक्केबाज पूरी तरह से ईमानदार और पारदर्शिता वाले अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अंतर्गत खेलने के हकदार हैं।’’

आईओसी पहले से ही आईबीए की भागीदारी के बिना पेरिस ओलंपिक के लिए मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं की देखरेख कर रही है जैसा कि उसने 2021 में तोक्यो खेलों के लिए किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान