जरुरी जानकारी | आईओसी ‘स्वच्छ’ रूसी तेल खरीद रही है: चेयरमैन साहनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी रूस से ‘स्वच्छ’ कच्चा तेल खरीद रही है, जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों का खतरा नहीं है।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी रूस से ‘स्वच्छ’ कच्चा तेल खरीद रही है, जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों का खतरा नहीं है।

फरवरी, 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद से भारत रूसी कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है, जिसकी खरीद कुल आयातित तेल के एक प्रतिशत से बढ़कर देश की कुल तेल खरीद का लगभग 40 प्रतिशत हो गई है।

यह वृद्धि मुख्यतः इसलिए हुई क्योंकि रूसी कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार किए जाने वाले अन्य तेल की तुलना में छूट पर उपलब्ध था तथा यूरोपीय देश मॉस्को से खरीदारी से परहेज कर रहे थे।

भारत ऊर्जा सप्ताह के मौके पर, साहनी ने कहा कि प्रतिबंधों का देश की कच्चे तेल की उपलब्धता या ऊर्जा सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और अगर पड़ेगा तो यह बहुत मामूली होगा। मांग को पूरा करने के लिए दुनियाभर में पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को तेल की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी रोसनेफ्ट पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।

उन्होंने कहा कि रूस द्वारा उपयोग किए जाने वाले लगभग 600 टैंकर में से केवल 183 पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि आगे चलकर भारतीय कंपनियां रूसी तेल के ऐसे अनुबंध पर विचार करेंगी जो स्वच्छ हों और जिसपर प्रतिबंध न लगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम रूसी तेल को डिलिवरी के आधार पर खरीदते हैं, जिसका मतलब है कि आपूर्तिकर्ता परिवहन की व्यवस्था करता है। हमें यह देखना होगा कि रूसी तेल ले जाने वाले टैंकरों पर प्रतिबंध न लगे और उनका उचित बीमा हो, क्योंकि कोई भी बंदरगाह बिना बीमा कवर के किसी भी जहाज को अनुमति नहीं देगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट