जरुरी जानकारी | आईओबी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 874 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 874 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 874 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक का गत वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में शुद्ध लाभ 723 करोड़ रुपये रहा था।

आईओबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर 7,437 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,409 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक का परिचालन लाभ इस अवधि में सालाना आधार पर 1,780 करोड़ रुपये के मुकाबले मामूली बढ़कर 2,266 करोड़ रुपये हो गया।

ब्याज आय भी चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 7,112 करोड़ रुपये हो गई। यह 2023-24 की इसी तिमाही में 6,176 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) दिसंबर, 2024 के अंत तक कुल ऋण का 2.55 प्रतिशत रह गई, जो दिसंबर, 2023 में 3.90 प्रतिशत थीं।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए भी पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 0.62 प्रतिशत की तुलना में घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया।

बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर 16.97 प्रतिशत हो गया। वहीं प्रावधान कवरेज अनुपात 31 दिसंबर, 2024 तक 97.07 प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\