जरुरी जानकारी | आईओबी का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत बढ़कर 1,111 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत बढ़कर 1,111 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत बढ़कर 1,111 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में मुनाफा 633 करोड़ रुपये रहा था।

आईओबी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 8,866 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 7,568 करोड़ रुपये थी।

बैंक द्वारा अर्जित ब्याज बढ़कर 7,386 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वर्ष अप्रैल-जून तिमाही में यह 6,535 करोड़ रुपये था।

इस दौरान बैंक का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 1,676 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,358 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ। जून के अंत तक सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर सकल अग्रिमों का 1.97 प्रतिशत रह गईं, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही के अंत में 2.89 प्रतिशत थीं। शुद्ध एनपीए या खराब ऋण भी सालाना आधार पर 0.51 प्रतिशत से घटकर 0.32 प्रतिशत रह गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\