देश की खबरें | आईओए के चुनाव गुवाहाटी में 19 दिसंबर को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक 19 दिसंबर को गुवाहाटी में होगी जिसमें नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक 19 दिसंबर को गुवाहाटी में होगी जिसमें नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

यहां एक नवंबर को आईओए की कार्यकारी परिषद की बैठक में चुनाव के लिए एजीएम की तारीख तय हो चुकी है। इस बैठक में कार्यकारी परिषद ने आईओए अध्यक्ष और महासचिव को एजीएम का स्थल तय करने का अधिकार दिया।

दिल्ली या बेंगलुरू को बैठक का स्थल माना जा रहा था लेकिन मंगलवार को गुवाहाटी में एजीएम कराने का फैसला किया गया।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने बताया, ‘‘हां एजीएम गुवाहाटी में होगी जहां चुनाव होंगे।’’

मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है और नए पदाधिकारियों का चयन करना होगा।

नरिंदर बत्रा के आईओए अध्यक्ष पद पर दोबारा चुने जाने के लिए चुनौती पेश करने की उम्मीद है। खेल संहिता के तहत मेहता महासचिव के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए नहीं उतर सकते। उनका दूसरा कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार आईओए का संविधान मेहता को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरने की स्वीकृति देता है लेकिन खेल संहिता के तहत स्वीकृति मिलेगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\