जरुरी जानकारी | चार दिन की गिरावट में डूब गए निवेशकों के 24.69 लाख करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में पिछले चार दिन से जारी तगड़ी बिकवाली के बीच निवेशकों को कुल 24.69 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

नयी दिल्ली, 13 जनवरी शेयर बाजार में पिछले चार दिन से जारी तगड़ी बिकवाली के बीच निवेशकों को कुल 24.69 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 1,048.90 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।

इसके साथ ही चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में कुल 1,869.1 अंक यानी 2.39 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

इस तरह बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 24,69,243.3 करोड़ रुपये घटकर 4,17,05,906.74 करोड़ रुपये (4.82 लाख करोड़ डॉलर) पर आ गया।

अकेले सोमवार को ही निवेशकों की पूंजी में 12.61 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई।

बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच बीएसई मिडकैप सूचकांक में 4.17 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 4.14 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी