जरुरी जानकारी | तेजी के छह सत्रों में निवेशकों की संपत्ति 27.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का दौर सोमवार को भी जारी रहने से बाजार निवेशकों की पूंजी पिछले छह कारोबारी सत्रों में कुल 27.10 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ चुकी है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का दौर सोमवार को भी जारी रहने से बाजार निवेशकों की पूंजी पिछले छह कारोबारी सत्रों में कुल 27.10 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ चुकी है।

बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में इस दौरान कुल 4,155.47 अंक यानी 5.62 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।

सोमवार को सेंसेक्स 1,078.87 अंक यानी 1.40 प्रतिशत बढ़कर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 77,984.38 पर बंद हुआ। यह तेजी का लगातार छठा सत्र रहा।

इस तेजी के दम पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 27,10,918.98 करोड़ रुपये बढ़कर 4,18,29,351.91 करोड़ रुपये (4.87 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक सतीश चंद्र अलूरी ने कहा, ‘‘बेंचमार्क सूचकांकों में सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण लगातार छठे सत्र में तेजी रही। व्यापक आधार पर मजबूती जारी रहने से व्यापक मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के साथ सभी प्रमुख क्षेत्रों में भारी उछाल देखने को मिला।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\