जरुरी जानकारी | पेट्रोलियम मंत्रालय की वेबसाइट पर निवेश-अवसर की जानकारी देने का ‘इनवेस्टर कॉर्नर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नये रूप-रंग वाली वेबसाइट में निवेशकों की सुविधा के लिये ‘इनवेस्टमेंट कॉर्नर’ जोड़ा गया है। देश के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेश अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिये यह पहल की गयी है।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नये रूप-रंग वाली वेबसाइट में निवेशकों की सुविधा के लिये ‘इनवेस्टमेंट कॉर्नर’ जोड़ा गया है। देश के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेश अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिये यह पहल की गयी है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नये सिरे से तैयार वेबसाइट में परियोजना विकास प्रकोष्ठ (पीडीसी) के तहत ‘इनवेस्टमेंट कॉर्नर’ शुरू किया।

पेट्रोलियम मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह पहल की है। अलग से निवेश योग्य क्षेत्र और अवसरों के बारे में जानकारी का मतलब है कि निवेशकों की रूचि को सामने लाना और उसे निवेश के लिये प्रेरित करना।’’

पीडीसी के साथ पंजीकरण करने पर निवेशक अगर नया है तो वह अपनी रूचि वाले क्षेत्र में निवेश की योजना के बारे में बता सकता है और अगर कोई मुद्दा या चुनौती है, उसके समाधान के बारे में कह सकता है।

बयान के अनुसार, ‘‘इस पहल से निवेशक समुदाय के मंत्रालय तक आने की पूरी उम्मीद है।’’

भाष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\