जरुरी जानकारी | म्यूचुअल फंड में अगस्त में 6,120 करोड़ रुपये का निवेश, पिछले दस माह में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में अस्थिर माहौल के बीच म्यूचुअल फंड में अगस्त में 6,120 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह आंकड़ा पिछले दस माह में सबसे कम है।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर घरेलू शेयर बाजार में अस्थिर माहौल के बीच म्यूचुअल फंड में अगस्त में 6,120 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह आंकड़ा पिछले दस माह में सबसे कम है।

हालांकि, इक्विटी म्यूचुअल फंड में सकारात्मक प्रवाह का यह लगातार 18वां महीना था लेकिन पिछले कुछ महीनों में निवेश की गति में गिरावट आई है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में शुद्ध निवेश जुलाई के मुकाबले कम रहा। जुलाई में 8,898 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। यह आंकड़ा जून में 18,529 करोड़ रुपये और मई में 15,890 करोड़ रुपये था।

अगस्त के महीने में अक्टूबर 2021 के बाद से सबसे कम निवेश देखा गया। तब इक्विटी म्यूचुअल फंड में 5,215 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

मार्च, 2021 से इक्विटी योजनाओं में शुद्ध निवेश का प्रवाह देखा जा रहा है। इससे पहले जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 तक इस तरह की योजनाओं में लगातार आठ महीनों के लिए निकासी देखने को मिली थी। इस दौरान इन योजनाओं से कुल 46,791 करोड़ रुपये निकाले गए थे।

बाजार में अस्थिरता बनी हुई है क्योंकि मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

इक्विटी के अलावा, ऋण म्यूचुअल फंड में पिछले महीने 49,164 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो जुलाई में 4,930 करोड़ रुपये के निवेश से काफी अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट