जरुरी जानकारी | गोल्ड ईटीएफ में सितंबर में 446 करोड़ रुपये का निवेश आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में सितंबर में 446 करोड़ रुपये का निवेश आया। देश में त्योहारी सीजन के मद्देनजर मजबूत मांग के चलते निवेश का यह प्रवाह अभी जारी रहने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में सितंबर में 446 करोड़ रुपये का निवेश आया। देश में त्योहारी सीजन के मद्देनजर मजबूत मांग के चलते निवेश का यह प्रवाह अभी जारी रहने की उम्मीद है।

इससे पिछले महीने गोल्ड ईटीएफ में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों ने शुद्ध रूप से 61.5 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

गोल्ड ईटीएफ श्रेणी में अबतक शुद्ध रूप से 3,515 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। सिर्फ जुलाई ऐसा महीना रहा जबकि इससे निकासी हुई है।

ताजा प्रवाह से इस श्रेणी में फोलियो की संख्या सितंबर में 14 प्रतिशत बढ़कर 24.6 लाख पर पहुंच गई, जो अगस्त में 21.46 लाख थी। इस साल अभी तक फोलियो की संख्या में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन से पहले पीली धातु की कीमतों में ‘करेक्शन’ से गोल्ड ईटीएफ में निवेश का प्रवाह बढ़ा है।

एलएक्सएमई की संस्थापक प्रीति राठी गुप्ता ने कहा, ‘‘पिछले महीने गोल्ड ईटीएफ में काफी अच्छा प्रवाह रहा। उतार-चढ़ाव वाले बाजार में निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना सुरक्षित विकल्प है जिसकी वजह से इसमें निवेश बढ़ा है। इसके अलावा सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से भी निवेशक इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।’’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\