जरुरी जानकारी | केंद्रीय बिजली उपक्रमों का पूंजीगत व्यय पर निवेश 45 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों का पूंजीगत व्यय पर निवेश पिछले साल की तुलना में 45 प्रतिशत बढ़ गया है।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर बिजली क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों का पूंजीगत व्यय पर निवेश पिछले साल की तुलना में 45 प्रतिशत बढ़ गया है।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। उसने कहा कि उसकी सार्वजनिक इकाइयों के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में 50,690.52 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2021-22 के दौरान केंद्रीय सार्वजनिक इकाइयों ने अब तक 32,137 करोड़ रुपये का निवेश पूंजीगत व्यय किया है जो वार्षिक लक्ष्य का 63.4 प्रतिशत है। पिछले साल नवंबर तक उन्होंने 22,127 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय किया था।

इस तरह वास्तविक संदर्भ में पिछले साल की तुलना में नवंबर तक पूंजीगत व्यय निवेश 45 प्रतिशत बढ़ गया है।

बिजली क्षेत्र के ढांचागत विकास के मामले में भी प्रगति अच्छी रही है। मंत्रालय ने अपनी विभिन्न विकास योजनाओं के तहत इस वित्त वर्ष में अब तक 3,419.23 करोड़ रुपये की राशि लगाई है।

केंद्रीय बिजली उपक्रमों के अलावा मंत्रालय की तरफ से किए गए विकास व्यय को भी जोड़ दें तो अप्रैल-नवंबर 2021 के दौरान कुल 35,628.6 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा