जरुरी जानकारी | संपत्ति-प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश पहली छमाही में 10 प्रतिशत घटाः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच साल 2023 की पहली छमाही में संपत्ति-प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश 10 प्रतिशत घटकर 24.3 करोड़ डॉलर रह गया। रियल एस्टेट प्रौद्योगिकी कंपनी हाउसिंग डॉट कॉम ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच साल 2023 की पहली छमाही में संपत्ति-प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश 10 प्रतिशत घटकर 24.3 करोड़ डॉलर रह गया। रियल एस्टेट प्रौद्योगिकी कंपनी हाउसिंग डॉट कॉम ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले की समान अवधि में संपत्ति-प्रौद्योगिकी (प्रॉपटेक) कंपनियों में निवेश 27.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा था।

हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक 2009 के बाद से देश में इस श्रेणी की कंपनियों में कुल निवेश चार अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है। यह क्षेत्र विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में रियल एस्टेट में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से बढ़ा है।

रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के अनुसार, प्रॉपटेक कंपनियों में निवेश वर्ष 2022 में 71.9 करोड़ डॉलर, 2021 में 74.2 करोड़ डॉलर और 2020 में यह 55.1 करोड़ डॉलर रहा था। इससे पहले वर्ष 2016 में 16.8 करोड़ डॉलर, 2015 में 12.7 करोड़ डॉलर, 2014 में 20.3 करोड़ डॉलर, 2013 में 5.1 करोड़ डॉलर, 2012 में 1.5 करोड़ डॉलर, 2011 में 90 लाख डॉलर, 2010 में 61 लाख डॉलर और 2009 में दो लाख डॉलर निवेश हुआ था।

हाउसिंग डॉट कॉम की शोध प्रमुख अंकिता सूद ने कहा कि जनवरी-जून 2023 के दौरान सौदों की संख्या में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन इस साल पहली छमाही में औसत सौदों का आकार 12 प्रतिशत बढ़ा है जो बाजार के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों को दर्शाता है।

संपत्ति प्रबंधन ऐप ‘क्रिब’ के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सनी गर्ग ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र प्रौद्योगिकी नवाचार और नई चीजों को अपनाने में परंपरागत रूप से पिछड़ा रहा है लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद से इसमें तेजी से बदलाव देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू