देश की खबरें | जयपुर ‘एग्जीबिशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर’ में 7-8 अक्टूबर को ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में निवेशकों के लिए बेहतरीन संभावनाएं हैं और राज्य के सकारात्मक माहौल के कारण देश-दुनिया से निवेशक यहां आना पसंद कर रहे हैं, इसलिए सभी को मिलकर राजस्थान की ‘पधारो म्हारे देस’ की छवि को और मजबूत करना होगा, ताकि निवेशकों को कोई समस्या ना हो।

जयपुर, छह मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में निवेशकों के लिए बेहतरीन संभावनाएं हैं और राज्य के सकारात्मक माहौल के कारण देश-दुनिया से निवेशक यहां आना पसंद कर रहे हैं, इसलिए सभी को मिलकर राजस्थान की ‘पधारो म्हारे देस’ की छवि को और मजबूत करना होगा, ताकि निवेशकों को कोई समस्या ना हो।

उन्होंने कहा कि जयपुर के सीतापुरा स्थित ‘जयपुर एग्जीबिशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर’ में 7 और 8 अक्टूबर को ‘इन्वेस्ट राजस्थान‘ का आयोजन होना है।

गहलोत शुक्रवार को ‘इन्वेस्ट राजस्थान-2022’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार प्रदेश में निवेश का प्रवाह बढ़ाने के लिए ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ जैसा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम करने जा रही है। इसमें भौतिक रूप से 3,000 से अधिक और वर्चुअल रूप से 5,000 से अधिक निवेशक शामिल होंगे। यह उपस्थिति राजस्थान के औद्योगिक विकास को मजबूती प्रदान करेगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन्वेस्ट राजस्थान के लिए देश-भर में रोड शो और ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 10.45 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए 4192 एमओयू एवं एलओआई हुए है, जिनसे प्रदेश में 9.69 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।’’

उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया किया कि वे निवेशकों से बातचीत में सुनिश्चित करें कि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले।

उल्लेखनीय है कि ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ के लिए दिल्ली, अहमदाबाद, मुम्बई, बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद, चैन्नई, दुबई, अमेरिका के साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों में रोड-शो और ‘इन्वेस्टर समिट’ के आयोजन किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\