विदेश की खबरें | विदेशी छात्रों को पढ़ाई के बाद अमेरिका में रुकने की अनुमति के कार्यक्रम के खिलाफ विधेयक पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने प्रतिनिधि सभा में एक बार फिर वह विधेयक पेश किया है, जिसमें उस कार्यक्रम को बंद करने का प्रावधान है, जो पढ़ाई पूरी होने के बाद कुछ निश्चित शर्तों के साथ विदेशी छात्रों को देश में काम करने के लिए रुकने की अनुमति देता है। अगर यह विधेयक पारित होकर कानून बनता है तो इससे यहां पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्र प्रभावित होंगे।

वाशिंगटन, 29 जुलाई अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने प्रतिनिधि सभा में एक बार फिर वह विधेयक पेश किया है, जिसमें उस कार्यक्रम को बंद करने का प्रावधान है, जो पढ़ाई पूरी होने के बाद कुछ निश्चित शर्तों के साथ विदेशी छात्रों को देश में काम करने के लिए रुकने की अनुमति देता है। अगर यह विधेयक पारित होकर कानून बनता है तो इससे यहां पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्र प्रभावित होंगे।

सांसद पॉल ए गोसर के साथ सांसद मो ब्रूक्स, एंडी बिग्स और मैट गेट्ज ने ‘फेयरनेस फॉर हाई-स्किल्ड अमेरिकन एक्ट’ पेश किया। ये विधेयक पारित होने पर वैकल्पिक अभ्यास प्रशिक्षण (ऑप्ट) पर आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम में संशोधन करेगा।

गोसर ने कहा, “कौन सा देश ऐसा कार्यक्रम बनाता है, जो अपने नागरिकों को नौकरी से निकालने और उनके स्थान पर विदेशी श्रमिकों को रखने के लिए अपने व्यवसायों को पुरस्कृत करता है? वह अमेरिका है। इस कार्यक्रम का नाम है ‘ऑप्ट’ और यह हमारे अपने श्रमिकों को छोड़ दिए जाने के रुख को दर्शाता है।”

गोसर ने पहली बार 116वीं संसद में ‘फेयरनेस फॉर हाई-स्किल्ड अमेरिकन एक्ट’ पेश किया था और ऑप्ट को खत्म करने के लिए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के खिलाफ एक मुकदमे में अमेरिकी श्रमिकों के समर्थन में दो बार उन्होंने ‘एमिकस ब्रीफ’ पर भी हस्ताक्षर किए हैं। ‘एमिकस ब्रीफ’ एक कानूनी दस्तावेज है, जिसे किसी अदालती मामले में उन लोगों द्वारा दायर किया जा सकता है, जो मामले में वादी नहीं होते, लेकिन इसमें रुचि रखते हैं।

ऑप्ट ‘यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट’ (आईसीई) द्वारा प्रशासित एक अतिथि कामगार कार्यक्रम है। अमेरिका में ऑप्ट के तहत करीब 80,000 भारतीय छात्र हैं। विधेयक को सीनेट से भी पारित कराना होगा जिसके बाद उसे राष्ट्रपति के पास दस्तखत के लिए भेजा जाएगा।

गोसर ने आरोप लगाया कि ऑप्ट ने 1,00,000 से अधिक विदेशी छात्रों को स्नातक के बाद अमेरिका में तीन साल तक काम करने की अनुमति देकर एच-1बी सीमा के नियम को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि इन विदेशी श्रमिकों को पेरोल करों से छूट दी गई है, जिससे उनका खर्चा एक अमेरिकी श्रमिकों की तुलना में करीब 10 से 15 प्रतिशत कम हो जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू