देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 12 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों की एक खेप दिल्ली से श्रीनगर ले जाने के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अनंतनाग में मार्ग पर कई चौकियां स्थापित कीं।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान दूनीपोरा बिजबेहरा में एक वाहन को रोका गया, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मोंटी सिंह और नयी दिल्ली के छतरपुर निवासी आशीष बर्धवाज और राहुल के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी में कार के दरवाजों में छिपाकर रखे गए मादक पदार्थ ‘कोडीन फॉस्फेट’ की 413 बोतलें बरामद हुईं।

प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे जांच करने पर पता चला कि मादक पदार्थ की यह खेप सोपोर और श्रीनगर पहुंचाई जानी थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापे मारे गए और सोपोर से एक स्थानीय तस्कर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि नयी दिल्ली में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से नोएडा के सेक्टर 135 में एक गोदाम पर छापा मारा गया, जहां भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह के मुख्य आरोपी फरीदाबाद निवासी सचिन राणा और अरुण राणा की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\