देश की खबरें | इंटरपोल ने जेल में बंद बाघ तस्कर ताशी शेरपा के संबंध में एमपीएसटीएसएफ से मदद मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने मध्यप्रदेश के अधिकारियों को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर ताशी शेरपा (46) के गिरोह का पता लगाने के लिए जांच में मदद की पेशकश की है।

भोपाल, चार जुलाई अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने मध्यप्रदेश के अधिकारियों को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर ताशी शेरपा (46) के गिरोह का पता लगाने के लिए जांच में मदद की पेशकश की है।

शेरपा को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की एक अदालत द्वारा दो महीने पहले पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।

इंटरपोल एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है।

शिकार और वन्यजीव तस्करी के कई मामलों में वांछित शेरपा आठ साल तक फरार रहा और पिछले साल 24 जनवरी को मध्यप्रदेश राज्य बाघ स्ट्राइक फोर्स (एमपीएसटीएसएफ) ने उसे भारत-नेपाल सीमा के पास दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया था।

शेरपा को इस साल मई में नर्मदापुरम की एक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने दोषी ठहराया था।

एमपीएसटीएसएफ को लिखे एक पत्र में इंटरपोल के निदेशक डेविड कौन्टर ने कहा कि शेरपा के नेटवर्क के भारत, भूटान, नेपाल और चीन में सक्रिय होने का संदेह है।

उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के प्रमुख सदस्यों के खिलाफ कई रेड नोटिस और डिफ्यूजन (अनौपचारिक अंतरराष्ट्रीय अलर्ट) जारी किए गए हैं।

कौन्टर ने पत्र में लिखा, ‘‘इंटरपोल शेरपा से जुड़े व्यापक आपराधिक नेटवर्क की जांच में सहायता प्रदान करने के लिए इस अवसर का उपयोग करना चाहता है। शेरपा की जांच से मिली जानकारी का विश्लेषण नेटवर्क के संचालन की बेहतर समझ प्रदान कर सकता है और इससे अन्य मामलों की जांच में मदद मिल सकती है।’’

इंटरपोल ने एमपीएसटीएसएफ से शेरपा की जांच से अतिरिक्त जानकारी साझा करने का भी आग्रह किया, जिसमें उसके टेलीफोन डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड, व्यावसायिक विवरण, पूछताछ रिकॉर्ड, ज्ञात और संदिग्ध सहयोगी आदि शामिल हैं।

पत्र में कहा गया है, ‘‘इंटरपोल जरूरत पड़ने पर शेरपा से जब्त किए गए टेलीफोन से डेटा निकालने की पेशकश भी करना चाहता है। इंटरपोल के साथ साझा किए गए किसी भी डेटा का विश्लेषण किया जाएगा और यदि भारत द्वारा अनुमति दी जाती है तो अन्य इंटरपोल सदस्य देशों के साथ संयुक्त जांच शुरू करने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।’’

इंटरपोल ने एमपीएसटीएसएफ को शेरपा की गिरफ्तारी और उसे जेल में भेजने की सफलता पर बधाई भी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें