देश की खबरें | जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इन दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों ने अपने आवासों पर विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों से कोविड-19 महामारी के दौरान अपने घरों में योग करने का आग्रह किया।
जम्मू/लेह, 21 जून जम्मू कश्मीर और लद्दाख में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इन दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों ने अपने आवासों पर विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों से कोविड-19 महामारी के दौरान अपने घरों में योग करने का आग्रह किया।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों ने अपने शिविरों में योग सत्रों का आयोजन किया।
यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में रविवार को 64 नए मामले पाए गए: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
जम्मू में राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग प्रोटोकॉल के अनुसार अपने घर में योग कर जम्मू कश्मीर में योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
मुर्मू ने अपने संदेश में, लोगों को कोविड-19 महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति के कारण अपने घरों में योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत ने बनायी कोविड-19 उपचार के लिए दो दवाइयां, जानिए कैसे होगा उनका प्रयोग.
लद्दाख से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार केन्द्र शासित प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने लेह में स्थित राज निवास में कई ‘योग आसन’ किये।
माथुर ने अपने संदेश में योग के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह हमारी प्राचीन परंपरा का सबसे बहुमूल्य उपहार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)