विदेश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने गाजा में इजराइल समर्थित सहायता समूह को समाप्त करने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सहायता तंत्र में अराजकता और फलस्तीनियों के खिलाफ व्यापक हिंसा की लगातार घटनाओं के बीच यह आह्वान किया गया है। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक दक्षिणी और मध्य गाजा में खाद्य वितरण केंद्रों के आसपास कम से कम सात फलस्तीनी मारे गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सहायता तंत्र में अराजकता और फलस्तीनियों के खिलाफ व्यापक हिंसा की लगातार घटनाओं के बीच यह आह्वान किया गया है। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक दक्षिणी और मध्य गाजा में खाद्य वितरण केंद्रों के आसपास कम से कम सात फलस्तीनी मारे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें उस घटना के बाद हुई हैं, जिसमें सोमवार को गाजा में इजराइल सेना के हवाई हमले में कम से कम 74 लोग मारे गए।

ऑक्सफैम, सेव द चिल्ड्रन और एमनेस्टी सहित 165 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों ने मंगलवार को गाजा मानवीय कोष (जीएचएफ) को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया।

समूह ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा, "गाजा में फलस्तीनियों के सामने एक असंभव विकल्प है: या तो भूखे मरें या अपने परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हताश प्रयास करते हुए गोली मारे जाने का जोखिम उठाएं।"

जीएचएफ ने 26 मई को खाद्य सामग्री का वितरण करना शुरू किया था। इजराइल द्वारा लगभग तीन महीने की नाकेबंदी के बाद यह अभियान शुरू किया गया, जिसने गाजा की 20 लाख से अधिक आबादी को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले महीने में खाद्य वितरण केंद्रों के आसपास 500 से अधिक फलस्तीनी मारे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now