देश की खबरें | नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है: अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में गंगा नदी से गाद निकालने की कवायद पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना ‘‘पर्यावरणीय अपराध’’ है।

लखनऊ, आठ जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में गंगा नदी से गाद निकालने की कवायद पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना ‘‘पर्यावरणीय अपराध’’ है।

यादव ने यह भी कहा कि इस कवायद का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए ‘‘भ्रष्टाचार से पैसा’’ कमाना है।

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इतिहास गवाह रहा है कि नदियां अपने मार्ग को स्वयं बनाकर चलती हैं। ये प्राकृतिक बहाव नदियों की निरंतरता के लिए, अपने आप बनाया हुआ रास्ता होता है। इस भौगोलिक सत्य को स्वीकार करते हुए, नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रयागराज महाकुम्भ में गंगा जी में ‘ड्रेजर मशीन’ लगाने का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नदियां किस जगह आकर मिलेंगी, ये प्रकृति पर छोड़ देना चाहिए, उसके लिए मनमानी करना और जबरदस्ती करके बहाव को बदलना अनुचित भी है और अवांछनीय भी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा करने से गंगा जी के जल-जीव-जंतु की जैविकी और प्राकृतिक पारिस्थितिक संतुलन पर बुरा असर होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Hagley Oval Pitch Report: हेग्ले ओवल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बरपाएगी कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Preview: क्राइस्टचर्च में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Christchurch Weather Update: क्राइस्टचर्च में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल