जरुरी जानकारी | चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में बढ़कर 1,259 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 1,259.54 करोड़ रुपये रहा।

चेन्नई, 26 अप्रैल चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 1,259.54 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शनिवार को कहा कि मुरुगप्पा समूह की वित्तीय सेवा इकाई को इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में 1,065.23 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की आय चौथी तिमाही में बढ़कर 7,136.91 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 5,499.16 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 4,262.70 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 3,420.06 करोड़ रुपये था।

कंपनी की एकीकृत आय आलोच्य वित्त वर्ष में बढ़कर 26,152.76 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 19,419.87 करोड़ रुपये थी।

चोलामंडलम इनवेस्टमेंट की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में 1,99,876 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,53,718 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की 25 अप्रैल को हुई बैठक में प्रति शेयर 70 पैसे (35 प्रतिशत) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की गई। यह सदस्यों की मंजूरी पर निर्भर है।

चोलामंडलम इनवेस्टमेंट ने कहा कि यह 31 जनवरी, 2025 को घोषित वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.30 रुपये प्रति शेयर (65 प्रतिशत) के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\