देश की खबरें | आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों (ईआरवी) की परिचालन दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।
चंडीगढ़, दो जून हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों (ईआरवी) की परिचालन दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।
कपूर ने कहा कि ईआरवी हरियाणा पुलिस का “चेहरा” हैं, जिनकी मुख्य जिम्मेदारी किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत प्रतिक्रिया देना और प्रभावी कार्रवाई करना है।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्यभर में ईआरवी पर लगभग 4,000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
बयान के अनुसार, डीजीपी कपूर ने निर्देश दिया कि पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को ईआरवी परिचालन का ऑडिट सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि प्रणाली में मौजूद खामियों को दूर किया जा सके और संबंधित पुलिस कर्मियों की जवाबदेही तय की जा सके।
बयान में कहा गया है कि डीजीपी ने इस बात पर जोर दिया कि ईआरवी परिचालन का तकनीकी ऑडिट जरूरी है और इस बाबत उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक) से तकनीकी सहायता ली जा सकती है।
इसमें कहा गया है कि कपूर ने वरिष्ठ अधिकारियों को ईआरवी का नियमित निरीक्षण करने और प्रतिक्रिया समय, घटनास्थल पर पहुंचने के समय तथा उसके बाद कार्रवाई करने के समय जैसे प्रमुख मापदंडों का आकलन करने के भी निर्देश दिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)