जरुरी जानकारी | संस्थागत निवेशकों ने हुडको के शेयर के लिये 870 करोड़ रुपये की बोलियां लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के हुडको के शेयर के लिये सरकार की बिक्री पेशकश को मंगलवार को संस्थागत निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसके लिये 870 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां आयी। सरकार हुडको में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के हुडको के शेयर के लिये सरकार की बिक्री पेशकश को मंगलवार को संस्थागत निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसके लिये 870 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां आयी। सरकार हुडको में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है।

बिक्री पेशकश के तहत 9.90 करोड़ शेयर रखा गया था। जबकि संस्थागत निवेशकों ने 19.40 करोड़ शेयर के लिये बोलियां लगायी। यह कुल पेशकश का 1.27 गुना है।

प्रति शेयर 45.03 के भाव पर संस्थागत निवेशकों की कुल बोली 870 करोड़ रुपये से अधिक की है।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडे ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘हुडको के लिये बिक्री पेशकश को पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया मिली। गैर-खुदरा निवेशकों की श्रेणी में निर्गम के मुकाबले करीब दो गुना आवेदन आये। सरकार ने अतिरिक्त बोलियां आने पर उसे रखने का विकल्प उपयोग करने का निर्णय किया है।’’

सरकार हुडको में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी 45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच रही है। संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को बोली लगायी जबकि खुदरा निवेशकों के लिये यह बुधवार को खुलेगा।

कुल 16.01 करोड़ शेयर यानी 8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने से सरकारी खजाने को करीब 720 करोड़ रुपये मिलेंगे। बिक्री पेशकश में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी या 11.01 करोड़ शेयर रखा गया है। अधिक आवेदन आने पर 2.5 प्रतिशत या 5 करोड़ से अधिक के शेयर की बोली स्वीकार करने का विकल्प रखा गया है।

हुडको का शेयर बीएसई में 3.81 प्रतिशत टूटकर 45.40 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

सरकार पहले ही अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 7,646 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इसमें 3,651 करोड़ रुपये एनएमडीसी में बिक्री पेशकश के जरिये तथा 3,994 करोड़ रुपये एक्सिस बैंक में एसयूयूटीआई (स्पेशिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया) हिस्सेदारी बेचकर प्राप्त की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू