देश की खबरें | ‘लाल आंख’ दिखाने की बजाय चीनी विदेश मंत्री के लिए लाल कालीन बिछाई गई: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ‘यथास्थिति बदलने’ को लेकर चीन को ‘लाल आंख’ दिखाने की बजाय चीन के विदेश मंत्री के लिए लाल कालीन बिछाई गई।

नयी दिल्ली, तीन मार्च कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ‘यथास्थिति बदलने’ को लेकर चीन को ‘लाल आंख’ दिखाने की बजाय चीन के विदेश मंत्री के लिए लाल कालीन बिछाई गई।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने चीनी विदेश मंत्री चिन गांग के भारत दौरे की पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।

चीन के विदेश मंत्री चिन गांग जी-20 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का चीन के लिए ये एकतरफा प्यार है। बात लाल आंख की थी, लेकिन हमने कल देखा कि कैसे चीन के विदेश मंत्री के लिए लाल कालीन बिछाई गई। प्रधानमंत्री ने यह सब किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि 'कोई घुसा नहीं' तो ये बातचीत एलएसी के किस मुद्दे पर चल रही है? या तो आपने तब झूठ बोला था.. या फिर आप कुछ छिपा रहे हैं। मोदी जी.. हमें मालूम है आपको चीन पसंद है।’’

खेड़ा ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि एलएसी पर अप्रैल, 2020 की यथास्थिति को बहाल करने के संदर्भ में क्या प्रगति हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू