19 साल जेल की सजा काटने वाले निर्दोष को मिलेगा मुआवजा

न्यूजीलैंड के ऐलेन हॉल को 1986 में हत्या का दोषी मानकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

न्यूजीलैंड के ऐलेन हॉल को 1986 में हत्या का दोषी मानकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. यह फैसला 2022 में खारिज कर दिया गया.न्यूजीलैंड सरकार ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है कि कोर्ट के फैसले के चलते 19 साल गंवाने वाले हॉल को करीब 3 लाख डॉलर का मुआवजा दिया जाएगा. 1986 में हॉल के मामले की सुनवाई हुई जिसमें उन्हें आर्थर ईस्टन की हत्या और उनके बेटे ब्रेंडन ईस्टन को जानबूझ कर घायल करने के लिए आजीवन जेल की सजा दी गई. इस आदेश को 2022 में पलट दिया गया जिससे रिहाईसंभव हुई. लेकिन अब गुजरे सालों का मुआवजा देने का फैसला पूरा कर लिया गया है. न्यूजीलैंड में कार्यवाहक न्याय मंत्री डेबोराह रसेल ने यह पुष्टि की है.

कैसे हुई सजा

ऐसा कोई फॉरेंसिक सुबूत नहीं मिला था जो हॉल को इस हत्या से जोड़ता हो. यहां तक कि हत्यारे के रूप-रंग का ब्यौरा जैसे कद और पहचान भी हॉल से मिलता-जुलता नहीं था. इसके बावजूद उन्हें इतनी लंबी सजा दे दी गई. इस सजा का एक हिस्सा जेल में बिताने के बाद उन्हें 1994 में पैरोल पर छोड़ा गया. साल 2012 में मिस्टर हॉल को दोबारा जेल में डाला गया क्योंकि पैरोल की शर्तों का उल्लंघन हुआ था.

अंत में, उन्हें पिछले साल आजाद किया गया. न्याय मंत्री रसेल ने कहा, "सरकार स्वीकार करती है कि हॉल निर्दोष हैं और उन्हें दी गई गलत सजा पर बिना शर्त माफी मांगती है. मैं मानती हूं कि कोई माफी या मुआवजा किसी अन्याय की भरपाई नहीं कर सकता जो मिस्टर हॉल को झेलना पड़ा. मुझे उम्मीद है कि यह कदम उन्हें अपनी जिंदगी को दोबारा खड़ा करने में मदद करेगा और उनकी निजी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेगा."

हॉल परिवार का बयान

हॉल के परिवार ने अपने बयान में सरकारी कदम की अहमियत को माना है. बयान में हॉल की मां शर्ली के सारे प्रयासों को भी याद किया गया है जो उन्होंने अपने बेटे को आजाद करवाने के लिए किए. परिवार ने कहा, "ऐलेन की मां शर्ली, उनकी सबसे बड़ी सहयोगी हैं जिन्होंने दशकों तक इन शब्दों को सुनने का इंतजार किया है. आज जब यह शब्द बोले गए हैं तो वह इसे सुनने के लिए खुद मौजूद नहीं है जो इस पल को खट्टा सा बनाता है."

हॉल के परिवार ने कहा कि उनके लिए यह राहत की बात है कि हत्या के मामले से उनका नाम हटाने की लड़ाई पूरी हो चुकी है. बयान में कहा गया है, ऐलेन 24 बरस का था जब उसे गिरफ्तार किया गया. अब वह 61 साल का है. अब वह उन चीजों पर ध्यान दे सकता है जो उससे छीन ली गई, एक आजाद इंसान के तौर पर अपनी जिंदगी बनाना.

हॉल के परिवार ने मरने वाले आर्थर ईस्टन के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की और उम्मीद जताई कि हत्यारा पकड़ा जाएगा.

एसबी (डीपीए, एएफपी)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट